✕
सांसद जोशी बने संसदीय संयुक्त समिति के अध्यक्ष
By EditorialPublished on
लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने सांसद सी.पी.जोशी को बहु-राज्य सहकारी समिति के लिए बनी संसद की संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्ति किया है, इस विधेयक का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में जवाबदेही बढ़ाना एवं इसकी चुनावी प्रक्रिया में सुधार करना है। संसद के इस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इस विधेयक को संयुक्त समिति के विचारार्थ भेजने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सदन ने मंजूरी दी थी।

x

चित्तौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता) : लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने सांसद सी.पी.जोशी को बहु-राज्य सहकारी समिति के लिए बनी संसद की संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्ति किया है, इस विधेयक का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में जवाबदेही बढ़ाना एवं इसकी चुनावी प्रक्रिया में सुधार करना है। संसद के इस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इस विधेयक को संयुक्त समिति के विचारार्थ भेजने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सदन ने मंजूरी दी थी। लोकसभा के 21 सदस्यों एवं राज्य सभा के 10 सदस्यों के साथ संयुक्त समिति बनाने की सिफारिश की थी। समिति में चेयरपर्सन सी.पी.जोशी के अतिरिक्त सांसद जगदंबिका पाल, परबत भाई पटेल, पूनमबेन मदाम, रामदास तडस, अण्णासाहेब जोल्ले, निशिकांत दुबे, सुनीता दुग्गल, बृजेंद्र सिंह, जसकौर मीणा, रामकृपाल यादव, ढाल सिंह बिशेन, कोडिकुनिल सुरेश, मनीष तिवारी, कनिमोझी, कल्याण बनर्जी, लव श्रीकृष्णा, हेमंत पाटिल, दुलाल चंद्र गोस्वामी, चंद्रशेखर साहू और गिरीश चंद्र को शामिल किया गया है। वहीं राज्यसभा से घनश्याम तिवारी, सुरेंद्र सिंह नागर, धनंजय भीमराव महादिक, रामचंद्र जांगड़ा, श्रीमती रजनी अशोक पाटिल, शुभेंदु शेखर राय, ऐन. आर. एलांगो, बिक्रमजीत सिंह साहनी, सुजीत कुमार तथा एस निरंजन रेड्डी शामिल है।
Next Story
Related News
X

