✕
गहलोत ने माना कांग्रेस का जनता से जुड़ाव कम हुआ
By EditorialPublished on
सीएम अशोक गहलोत ने माना है कि कांग्रेस के जनता से जुड़ाव में कमी आई है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत मार्मिक बात कही है कि जनता से जुड़ाव करो, मतलब जुड़ाव में कुछ कमी आई है, धीरे-धीरे आ ही जाती है। हमें जनता से जुड़ने का मौका मिला है। हम जनता के बीच जाएं और उनके सुख दुख में भागीदार बने । राहुल गांधी की यात्रा के बाद नए प्रोग्राम दिए हैं, हमारे मंत्री और विधायकों को महीने में एक दिन कम से कम 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी है। गहलोत कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर पीसीसी में मीडिया से बातचीत कर रहे थ

x

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) : सीएम अशोक गहलोत ने माना है कि कांग्रेस के जनता से जुड़ाव में कमी आई है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत मार्मिक बात कही है कि जनता से जुड़ाव करो, मतलब जुड़ाव में कुछ कमी आई है, धीरे-धीरे आ ही जाती है। हमें जनता से जुड़ने का मौका मिला है। हम जनता के बीच जाएं और उनके सुख दुख में भागीदार बने । राहुल गांधी की यात्रा के बाद नए प्रोग्राम दिए हैं, हमारे मंत्री और विधायकों को महीने में एक दिन कम से कम 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी है। गहलोत कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर पीसीसी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे । गहलोत ने कहा, लंबा सफर तय करते करते कांग्रेस यहां तक पहुंची है। आज भी कांग्रेस अपनी नीतियों, सिद्धांतों पर अडिग है। राहुल गांधी ने भी कहा है कि भाजपा आरएसएस के खिलाफ हमारी लड़ाई नीति सिद्धांतों की है। आरएसएस भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई नीति सिद्धांतों के आधार पर जारी रहेगी। संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम हैं। गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आज लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ये जो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, ये कामयाब नहीं हो पाएंगे। पूरी कांग्रेस एकजुट होकर मुकाबला करेगी। जबसे खड़गे साहब कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं, दलित वर्ग का व्यक्ति 50 साल बाद अध्यक्ष बना है।

Editorial
Next Story
Related News
X
