Army
श्रीनगर (एजेंसी) : जम्मू कश्मीर में बीते महीने से आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों के द्वारा 'ऑपरेशन ऑल आउट' चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके सिधरा में आतंकियों और सुरक्षाबल में मुठभेड़ हुई। जिसमें सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के साथ इस - एनकाउंटर को लेकर जानकारी आ रही है। कि मारे गये आतंकी कश्मीर में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। एनकाउंटर के दौरान जिस ट्रक में आतंकी आये थे उसमें भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। कुछ ही दिनों में नए साल के जश्न और फिर 26 जनवरी को लेकर सेना अलर्ट मोड पर है। इस दौरान किसी भी तरह की आतंकी घटना घटित ना हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सेना के जांबाज सिपाही मुस्तैद हैं और 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर मौत के घाट उतारा जा रहा है।
ट्रक में छिपे थे आतंकी
सेना और आतंकियों के बीच बुधवार को हुए एनकाउंटर को लेकर एडीजीपी जम्मू, मुकेश सिंह ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिसके बाद चार आतंकियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि जब गोलीबारी हुई उस दौरान आतंकवादी एक ट्रक में थे। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर पूरी तरह से रूक गई। जिसके बाद मारे गए आतंकवादी का शव बरामद किए गए।
टॉयलेट के बहाने भागा ड्राइवर
एडीजीपी मुकेश सिंह ने आगे बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस बीच इलाके में बुधवार की सुबह एक संदिग्ध ट्रक दिखाई पड़ा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर ट्रक की मूवमेंट 12 बजे रात के बाद होती है, लेकिन जब इस ट्रक को सुबह देखा गया तो शक हुआ और ट्रक को रोक कर ड्राइवर को नीचे बुलाया गया। ड्राईवर ट्रक से उतर कर तो आया, लेकिन उसने टॉयलेट जाने बात कही। तभी ड्राइवर टॉयलेट जाने के बहाने भाग निकला। लेकिन ट्रक की चेकिंग के दौरान फायरिंग होने लगी तो सुरक्षाबलों ने इसका जवाब दिया। मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकियों के पास काफी हथियार थे। ये सभी आतंकी कौन थे और क्या साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे इस सवाल पर मुकेश सिंह ने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वे किस आंतंकी संगठन से थे । हमारा सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Editorial

Editorial

Next Story