✕
सांसद किरोड़ी बोले- आरपीएससी से लीक हुआ पेपर
By EditorialPublished on
सांसद मीणा ने कहा, सुरेश ढाका जयपुर में लंबे समय से कोचिंग चला रहा है। इससे पहले भी भर्ती परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के मामलों में उसका संबंध था । रसूख की वजह से पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उसके हौसले और बुलंद हो गए। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ पूरा नकल गिरोह तैयार कर लिया। इसमें कई सरकारी कर्मचारी और बेरोजगार युवक शामिल है। जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द सुरेश ढाका की गिरफ्तारी होनी चाहिए । ताकि असली नकल गिरोह का भंडाफोड़ हो सके।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता ) : सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक प्रकरण के लिए सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरपीएससी के कर्मचारियों ने 15 दिन पहले ही मास्टरमाइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र को पेपर दे दिया था। न सिर्फ उदयपुर बल्कि, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा और कोटा में 21, 22, और 24 दिसंबर का पेपर लीक हुआ है। सांसद मीणा मंगलवार को जयपुर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती परीक्षा को रद्द कर इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। क्योंकि नकल प्रकरण में कई अधिकारी और राजनेता भी शामिल है। अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो मैं जनता के साथ में सरकार के खिलाफ अभियान की शुरूआत करूंगा।
सांसद मीणा ने कहा कि आरपीएससी के कर्मचारियों ने तीन बार 80-80 (कुल 240 ) प्रश्न का सेट सुरेश ढाका और उसके साथियों को दिया था । इससे साफ होता है कि पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ है। बल्कि आरपीएससी के मॉडरेटर ने ही पेपर लीक किया है। मेरे पास उस व्यक्ति का भी नाम है, जिसने सुरेश और उसके साथियों को पेपर दिया। जांच प्रभावित होने की वजह से मैं फिलहाल उसका नाम नहीं बता सकता। मैं किसी भी दोषी को छोड़ने वाला नहीं हूं। सबकी असलियत जनता के सामने लेकर रखूंगा ।
बदमाशों ने पूरा नकल गिरोह तैयार किया
सांसद मीणा ने कहा, सुरेश ढाका जयपुर में लंबे समय से कोचिंग चला रहा है। इससे पहले भी भर्ती परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के मामलों में उसका संबंध था । रसूख की वजह से पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उसके हौसले और बुलंद हो गए। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ पूरा नकल गिरोह तैयार कर लिया। इसमें कई सरकारी कर्मचारी और बेरोजगार युवक शामिल है। जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द सुरेश ढाका की गिरफ्तारी होनी चाहिए । ताकि असली नकल गिरोह का भंडाफोड़ हो सके।
दोषियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही
सांसद मीणा ने कहा कि रीट भर्ती परीक्षा के दौरान सरकार ने आरोपी रामकृपाल की प्रॉपर्टी को ध्वस्त कर दिया था। लेकिन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दोषियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही । क्योंकि वह कांग्रेस नेता और रसूखदार है। उन्होंने कहा कि विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा का स्कूल अब तक सील नहीं हुआ है। ना ही उस पर कोई कार्रवाई हुई है। ऐसे में नकल गिरोह के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर सरकार समय रहते शर्मा के स्कूल पर कार्रवाई करती । तो शायद सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लिख नहीं होता ।सांसद मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार के राज में अब तक 16 भर्ती परीक्षाएं आयोजित हुई है जिनमें से 10 भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है। जिससे लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है ऐसे में इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लडूंगा और युवाओं के साथ बड़ा आंदोलन करूंगा।

Editorial
Next Story
Related News
X