power supply

भुसावर (प्रा.सं.) : उपखण्ड भुसावर के गॉव रणधीरगढ में ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति नही होने और बार बार कटौती होने को लेकर नाराजगी जाहिर की। जानकारी के अनुसार गॉव रणधीरगढ के दर्जनों ग्रामीण जीएसएस पर पहुँचे जहां उन्होने बताया कि किसानों को रात्रि में लाईट मिलने के कारण खेतों में रात्रि को सर्दी के मौसम में कृषि कार्य करना पड रहा है। वहीं गॉव में बार बार लाईट की कटौती की जा रही है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कार्मिकों द्वारा उचित जबाब भी नही दिया जाता है। कभी 33 केवी जीएसएस कारवान से कटौती होने की बात कही जाती है तो कभी ऊपर से बिजली कटौती होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। वहीं किसानों ने बिद्युत सप्लाई किसानों की बजाय क्रेशरों को देने का भी आरोप लगाया।
Next Story