Accused

उदयपुर. नगर संवाददाता : जिले की कोटड़ा थाना पुलिस ने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए गए एक युवक को प्रेमिका के ससुर द्वारा पकड़ने पर फेंट मारकर हत्या करने में युवक को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि जीगर पुत्र लाला डाबी निवासी मेडी कोटडा जो बाहर रहकर मजदूरी करता था और उसकी पत्नी शर्मिला घर पर अपने सास- ससुर के साथ रहती थी। शर्मिला 25 दिसम्बर की रात्रि को अपने कमरे में सो रही थी और इसकी तेमी देवी व ससुर लाला अपने कमरे में सो रहे थे। रात्रि को शर्मिला के कमरे में किसी की आवाज आने पर लाला अपनी बहू शर्मिला के कमरे की ओर गया। दरवाजा खुलवाने पर अंदर इसकी पुत्रवधू शर्मिल और इसका प्रेमी प्रकाश पुत्र नाना डाबी निवासी मेडी कमरे में कमरे में शर्मीला व प्रकाश दोनों कमरे में थे। लाला कमरे में घुसा तो प्रकाश डाबी ने लोहे की फेट से लाला के छाती व पेट पर हमला कर दिया, जिससे लाला के छाती में गंभीर चोट आने से वह नीचे गिर पड़ा। उसके गिरते ही प्रकाश वहां से फरार हो गया । लाला की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर मृतक की पत्नी तेमी ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हुए। लोगों ने इस बारे में मृतक के पुत्र जीगर को सूचना दी, जिस पर जीगर गुजरात से आया ।
इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल महेन्द्र, हर्षित की टीम ने आरोपी गांव के समीप खेतों व जंगलों मे छानबीन कर आरोपी प्रकाश पुत्र नाना डाबी निवासी मेडी कोटडा को गिरफ्तार किया । पूछताछ में पता चला कि शर्मिला की शादी कुद समय पूर्व ही जीगर से हुई थी और इसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है । इसी बीच शर्मिला और प्रकाश के बीच में सम्पर्क हुआ। इसके बाद से ही आरोपी मौका देखकर शर्मिला के घर पर पहुंच जाता। 25 दिसम्बर को जाग होने पर आरोपी प्रकाश पकड़ा गया और डर के मारे उसने शर्मिला के ससुर लाला पर फेंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
हत्या
Editorial

Editorial

Next Story