✕
शराब दुकान से ताला तोड़ चुराए 1 लाख रुपए
By EditorialPublished on
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के उदय मंदिर थाना क्षेत्र के राइकाबाग स्थित एक शराब दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश गल्ले से एक लाख रुपए चोरी करके ले गया । चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई । पुलिस ने बताया कि लालजी हैंडीक्राफ्ट के पास स्थित वाइन शॉप के संचालक भैरू सिंह ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि 25 दिसंबर को सुबह पांच बजे बदमाशों ने उनकी दुकान के पिछले गेट के ताले तोड़कर गल्ले में रखी करीब एक लाख की नकदी चुरा ली। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आए, जिन्होंने मास्क पहन रखा है। पुलिस

x

जोधपुर (कास) : जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के उदय मंदिर थाना क्षेत्र के राइकाबाग स्थित एक शराब दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश गल्ले से एक लाख रुपए चोरी करके ले गया । चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई । पुलिस ने बताया कि लालजी हैंडीक्राफ्ट के पास स्थित वाइन शॉप के संचालक भैरू सिंह ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि 25 दिसंबर को सुबह पांच बजे बदमाशों ने उनकी दुकान के पिछले गेट के ताले तोड़कर गल्ले में रखी करीब एक लाख की नकदी चुरा ली। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आए, जिन्होंने मास्क पहन रखा है। पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। दरअसल नकाबपोश चोरों ने सर्दी के मौसम में सुनसान रोड का फायदा उठाते हुए वाइन शॉप के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे। उन्होंने दुकान के अंदर गल्ले में रखे पैसे चुरा कर भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई जिसमें दो युवक नकाब बांधे दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज में इनकी कारस्तानी कैद हो गई।
Next Story
Related News
X

