✕
म्यांमार- बैंकॉक के 8 नागरिक पॉजिटिव मिले
By EditorialPublished on
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आए 4 विदेशियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था, जबकि दूसरा मलेशिया के कुआलालंपुर से आया था। गया में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए 4 विदेशी नागरिक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे धार्मिक स्थल पर कोविड मामलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि विदेशियों को फिल

x

नई दिल्ली (एजेंसी) : भारत में आए 8 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार के गया एयरपोर्ट पर बैंकॉक के 3 और म्यांमार के एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आए 4 विदेशियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था, जबकि दूसरा मलेशिया के कुआलालंपुर से आया था। गया में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए 4 विदेशी नागरिक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे धार्मिक स्थल पर कोविड मामलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि विदेशियों को फिलहाल बोधगया के एक होटल में आइसोलेट किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
