Thief Arrested
प्रात:काल संवाददाता. उदयपुर : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मादड़ी इंडस्ट्रीज एरिया से सिगरेट के गोदाम एवं ऑफिस के शटर व ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश नकदी व सिगरेट के कार्टून चोरी कर ले गये थे, इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्हें अदालत में पेश किया जहां दो दिन के रिमांड पर रखने के आदेश दिये।
सब इंस्पेक्टर भीमाराम मीणा ने बताया कि रॉयल इंटरप्राईजेज मैनेजर जावेद अख्तर पुत्र सरफराज अहमद निवासी कांकरोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अगस्त, 2021 को कम्पनी अज्ञात चोरों ने कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर गोदाम से सिगरेट के कई कार्टून चोरी कर ले गए। ऑफिस की अलमारी से नकद राशि चोर चुराकर ले गये। चोरों ने गोदाम व ऑफिस में लगे सीसी टीवी कैमरे के तार भी काट दिये। इस पर पुलिस ने कैमरे की डीवीआर में आए फोटो में आरोपियों की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि अनंतपुरा कोटा में गीताराम पुत्र रामनिवास गुर्जर निवासी गणेश बस्ती चौथ का बरवाड़ा सवाई माधापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने इस वारदात को भी करना कबूल किया। इस पर पुलिस टीम ने प्रोडक्शन वारंट के जरिये उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने अपने साथी कजोड़मल उर्फ रूडमल उर्फ मोनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और चोरी का माल बिहारीलाल कुमावत व प्रवीण कुमावत को गौरी बाजार फुलेरा में बेचना बताया। इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले बिहारीलाल पुत्र छगनलाल कुमावत निवासी गणगौरी बाजार फुलैरा जयपुर ग्रामीण और प्रवीण पुत्र कैलाश कुमावत निवासी पलाड़ा प्याऊ कुंचामन सिटी नागौर हाल गढग़ौरी बाजार फुलैरा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियो को अवकाश कालीन अदालत में पेश किया। पीठासीन अधिकारी ने दोनों आरोपियों को 26 दिसम्बर तक रिमांड पर रखने के आदेश दिये। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही से चोरी का माल व रुपये बरामद किये जायेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story