Guru govind singh

उदयपुर (वि) : गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पूरब की खुशी में प्रभात फेरी निकाली गई जिसका स्वागत गुरु गोबिंद सिंह पार्क फतेहसागर पर किया गया। इसमें संगतों द्वारा बड़े ही श्रद्धा अते भावना से शबद-कीर्तन पढ़े गए। गुरुद्वारा सचखंड दरबार अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलूजा व सचिव दशनीत सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पूरब और वीर दिवस के उपलक्ष में नगर कीर्तन जुलूस निकाला जाएगा जिसका समय दिन में एक बजे शास्त्री सर्कल गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर कोट चौराहा, चेतक सर्कल, हाथी पोल, दिल्ली गेट, बापू बाजार, सूरजपोल होते हुए जिसका समापन शाम 6 बजे गुरुद्वारा सचखंड दरबार सिख कॉलोनी पर होगा। उसके उपरांत गुरु का लंगर अटूट वरतेगा।

Next Story