Murder accused
जोधपुर (कासं) : नागौरी गेट थाना पुलिस ने शिप हाउस के पास सरगरा कॉलोनी स्थित मकान में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाए जा चुके हैं। थानाधिकारी शेषकरण बाहरठ ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते गत 1 नवम्बर को सरगरा कॉलोनी निवासी हीरालाल सरगरा के मकान में घुसकर कुछ युवकों ने लाठी- सरियों से जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे हीरालाल व उसके पुत्र घायल हो गए थे। पत्नी की तरफ से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार अनिल बिश्नोई पर एक हजार रुपए का इनामी घोषित किया गया था। संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद मूलत खेड़ी सालवा हाल महादेव नगर निवासी अनिल (27) पुत्र पप्पाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले राजवीरसिंह, अविनाश सैनी, अविनाश सरगरा और अमनदास को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी हीरालाल के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर है। अब उसने जान से मारने का प्रयास किया।

Next Story