✕
...राजा के सिंहासन तक आ गए हम'
By EditorialPublished on
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा - दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुकी है। शनिवार की सुबह 6 बजे यात्रा बदरपुर बॉर्डर से शुरू होगी और मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर बढ़ेगी। दोपहर में ब्रेक के लिए आश्रम चौक धर्मशाला में रूकेगी। ऐसी उम्मीद है कि इसी धर्मशाला में राहुल गांधी प्रेस को संबोधित भी कर सकते हैं। इसके बाद जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से होकर लाल किले तक जाएगी। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक लाल किले से नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट तक जाएगी।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) : भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा - दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की आवाज को लेकर हम 'राजा' के सिंहासन तक पहुंच गए हैं। कांग्रेस नेता ने इस दौरान लोगों से अपील की है कि इस आवाज को बुलंद करने के लिए राजधानी में यात्रा से जुड़ें। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को सुबह दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से शुरू होगी।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, महंगाई हटाओ। बेरोजगारी मिटाओ । नफरत मत फैलाओ - हिंदुस्तान की ये आवाज 'राजा' के सिंहासन तक ले कर, दिल्ली आ गए हम । आइये, इसे और बुलंद करने के लिए, हमसे राजधानी में जुड़िए ।
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा - दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुकी है। शनिवार की सुबह 6 बजे यात्रा बदरपुर बॉर्डर से शुरू होगी और मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर बढ़ेगी। दोपहर में ब्रेक के लिए आश्रम चौक धर्मशाला में रूकेगी। ऐसी उम्मीद है कि इसी धर्मशाला में राहुल गांधी प्रेस को संबोधित भी कर सकते हैं। इसके बाद जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से होकर लाल किले तक जाएगी। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक लाल किले से नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट तक जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
