illegal encroachment

नगर संवाददाता. उदयपुर : नगर विकास प्रन्यास ने शुक्रवार को झरनों की सराय, गुडली व रेबारियों का गुडा में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किये । यूआईटी तहसीलदार विमलेन्द्र सिंह राणावत के नेतृत्व में भू-अभिलेख निरीक्षण दुलीचन्द शर्मा, सुमीत राजपाल एवं सुरपाल सिंह सोलंकी मय होम गार्ड जाते के साथ न्यास अतिक्रमण दस्ते ने शुक्रवार करीब साढ़े तीन घंटे की कार्यवाही दो जेसीबी व तीन ट्रेक्टर की मदद से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये। तहसीलदार ने बताया कि झरनो की सराय में एप्रूव्ड प्लान की तीस फीट रोड भूमाफियाओं ने पक्की चार दीवारी बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। जिसे जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर मार्ग को खुलवाया। रेबारियों का गुडा साठ फीट रोड़ पर पुराने मकान की आड में भंवर मेघवाल द्वारा नये मकान के निर्माण के लिए छत डालकर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। पक्के मकान को भी जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया। अतिक्रमण दस्ते ने गुडली न्यास भूमि क्रय विक्रय ग्राम सेवा समिति को आवंटित कर रखी थी। आवंटित भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था । उसे ध्वस्त किया। समिति को नपती कर भूमि आवंटित की। न्यास दस्ते की कार्यवाही के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।

Editorial

Editorial

Next Story