✕
सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसा; सेना के 16 जवान शहीद
By EditorialPublished on
इस हादसे में भारतीय सेना के 13 जवान और 3 जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने इस दुखद हादसे पर बयान जारी किया है। सेना की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है, उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। 4 जवान घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तीव्र मोड़ पर सेना का वाहन तेज ढलान पर फिसल गया। जो ट्रक हादसे का शिकार हुआ वह तीन गाड़ियों के काफिले में शामिल था। सुबह के वक्त चट्टेन से थंगू इलाके की ओर यह जा रहा था। हादसे की

x

गंगटोक (एजेंसी) : पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां भारतीय सेना की गाड़ी पलटने से 16 जवान शहीद हो गए। इस हादसे में घायल 4 जवानों को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए एयरलिफ्ट किया गया । उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उत्तरी सिक्किम के जेमा इलाके में यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में भारतीय सेना के 3 अधिकारियों के भी शहीद होने की जानकारी मिली है। तीन गाड़ियों के काफिले में से एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।
इस हादसे में भारतीय सेना के 13 जवान और 3 जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने इस दुखद हादसे पर बयान जारी किया है। सेना की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है, उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। 4 जवान घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तीव्र मोड़ पर सेना का वाहन तेज ढलान पर फिसल गया। जो ट्रक हादसे का शिकार हुआ वह तीन गाड़ियों के काफिले में शामिल था। सुबह के वक्त चट्टेन से थंगू इलाके की ओर यह जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चार घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्भाग्य से हमारे तीन जूनियर कमीशंड ऑफिसर और 13 जवानों की इस हादसे में बुरी तरह जख्मी होने से मौत हो गई। दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शहीदों के परिवारों के साथ दृढ़ता से खड़ी है।
सिक्किम हादसे पर रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख
सिक्किम में हुए इस भीषण सड़क हादसे से देश स्तब्ध है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के उत्तरी इलाके में हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, उत्तरी सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुख है। देश उन जवानों की सेवाओं और समर्पण के लिए कृतज्ञ है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। जो जवान इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके मैं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। प्र.म. ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू. और घायलों को 50-50 हजार रू. देने की घोषणा की ।

Editorial
Next Story
Related News
X
