✕
आदित्य 'ठाकरे के नार्को टेस्ट की सुशांत के पिता ने भी उठाई मांग
By EditorialPublished on
उन्होंने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा है, ये बहुत पहले होना चाहिए था। लेकिन सरकार दूसरी थी। इसलिए नहीं किया गया। अब जो फैसला किया गया है, वो सही है। पिछली सरकार में जांच सही से इसलिए नहीं हुई क्योंकि उनके लोग मामले में शामिल थे।' सुशांत सिंह के पिता ने आगे कहा, 'जैसा मैंने खबरों में देखा, उसमें आदित्य ठाकरे का नाम सामने आ रहा है। सच्चाई का पता एसआईटी की जांच में लगेगा। आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट होना चाहिए।' इस तरह के. के. सिंह ने बीजेपी विधायक नितेश राणे द्वारा आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मां

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई : पिछले दो दिनों से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़ा मामला लोकसभा से लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के शीत सत्र में गूंज रहा है। इन मामलों में आदित्य ठाकरे का नाम सामने आ रहा है। अब इस मामले में सुशांत के पिता के. के. सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही शिंदे - फडणवीस सरकार द्वारा दिशा सालियन की मौत की फिर से जांच के लिए एसआईटी के गठन का भी समर्थन किया है।
उन्होंने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा है, ये बहुत पहले होना चाहिए था। लेकिन सरकार दूसरी थी। इसलिए नहीं किया गया। अब जो फैसला किया गया है, वो सही है। पिछली सरकार में जांच सही से इसलिए नहीं हुई क्योंकि उनके लोग मामले में शामिल थे।' सुशांत सिंह के पिता ने आगे कहा, 'जैसा मैंने खबरों में देखा, उसमें आदित्य ठाकरे का नाम सामने आ रहा है। सच्चाई का पता एसआईटी की जांच में लगेगा। आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट होना चाहिए।' इस तरह के. के. सिंह ने बीजेपी विधायक नितेश राणे द्वारा आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग किए जाने का भी समर्थन किया है। बता दें कि नितेश राणे ने बिलकुल इस लहजे में आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग की थी कि जिस तरह से श्रद्धा वालकर की हत्या के बारे में सच्चाई पता लगाने के लिए आफताब का नार्को टेस्ट करवाया गया, वैसा ही टेस्ट आदित्य ठाकरे का भी करवाया जाए, तभी दिशा सालियान की मौत से जुड़ी सच्चाई सामने आएगी।
नितेश राणे ने उठाए थे ये सवाल
नितेश राणे ने सवाल किया था कि जिस बिल्डिंग में दिशा की मौत हुई, वहां का सीसीटीवी फुटेज क्यों गायब हो गया? आदित्य की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के बाद दिशा की हत्या हुई उस पार्टी में एक बड़ा राजनेता मौजूद था, वो वहां क्या कर रहा था ? बिल्डिंग में आने- जाने वालों के नाम दर्ज करने वाले रजिस्टर के घटना के रोज के पन्ने फटे हुए क्यों हैं? नितेश राणे ने कहा कि इन सवालों के जवाब इसलिए सामने नहीं आए क्योंकि मुंबई पुलिस पर राजनीतिक दबाव था।

Editorial
Next Story
Related News
X
