Minister of State for Education Mrs. Zahida Khan

जयपुर (कासं ) : शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती जाहिदा खान ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल परिसर में स्थित शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री ने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया । शिक्षा राज्य मंत्री ने अधिकारियों को कार्य सम्पादन में तत्परता बरतने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होनें विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होनें कार्यालयों में रखी फाइलों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये। शिक्षा संकुल में उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री का गुलदस्ते देकर स्वागत किया व शिष्टाचार भेंट की ।
Next Story