CM Eknath Shinde
प्रातः काल संवाददाता. मुंबई : चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए भारत में केंद्र सरकार के साथ- साथ राज्य सरकारें भी लगातार बैठकें कर रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर बैठक की। इस बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। वहीं बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सरकार की तरफ से कहा गया कि महाराष्ट्र में इस वक्त कुल 132 एक्टिव केसेज हैं, जिसमें से 22 अस्पताल में हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कहा, 'पूरे राज्य में आ रहे कोरोना मामलों की जीनोम सिक्वेंविंग की जा रही है।
कोविड मामलों के बढ़ने की स्थिति ने राज्य सरकार ने उससे निपटने और वैक्सीनशन करने की पूरी तैयारी की है। राज्य के सभी जिलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो स्थिति पर निगरानी रखेगा। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नही है, लोग सिर्फ जरूरी सावधानियां बरतें।' एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी ।। राज्य सरकार ने पांच सूत्रीय टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेट और कोविड अनुरूप व्यवहार करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा, 'राज्य में जल्द ही नई कोविड टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया जाएगा। मास्क अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहनने की लोगों से अपील की जाएगी। छोटे बच्चे व बुजुर्ग मास्क जरूर लगाएं।'
सरकार ने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बूस्टर डोज अब तक नही लिया है, वे जल्द से जल्द लगवाएं। पिछले कोविड में जिस तरह से ऑक्सीजन, बेड्स और वेंटिलेटर की जिस तरह से कमी हुई थी, वो इस बार न हो पाए, इसके लिए सरकार की तरफ से ध्यान देने को कहा गया है। वहीं नासिक के शिर्डी साईं संस्थान ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो दर्शन करने के लिए मास्क पहनकर आएं। सोशल डिस्टेंसिंग रखने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की भी अपील की है।

Editorial

Editorial

Next Story