✕
रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बच्चों को बचाया
By EditorialPublished on
सुरक्षा बल जवानो द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत दिनांक 09.12.22 को जयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बैग, लेपटॉप व एक मोबाईल (जिसमें कुल कीमत लगभग 82,100) भुलवश भुले जाने पर सामान के मालिको को बुलाकर उनका सामान सुपुर्द किया। इसी के साथ दिनांक 21.12.22 को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर गाडी संख्या 14525 में एक यात्री के भुलवश बैग (जिसमें एक सोने की अंगुठी व एक मोबाईल सहित बैग की कुल कीमत लगभग 40,000) छोड़ जाने पर उसे बुलाकर सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मिशन ऑपरेशन सतर्क के तहत दिनांक 14.12.

x

जयपुर (कास) : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24ङ्गा निभा रही है । आर.पी.एफ की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्यवाही से यात्रियों के छुटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया साथ ही लावारिस एवं नाबालिग बच्चों को भी सकुशल सुपुर्द किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दिनांक 09.12.22 को जोधपुर स्टेशन पर व दिनांक 15.12.22 को जयपुर स्टेशन पर 01 नाबालिक बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों को चाईल्ड हैल्प लाईन जोधपुर व जयपुर को सुपुर्द किया। सुरक्षा बल जवानो द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत दिनांक 09.12.22 को जयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बैग, लेपटॉप व एक मोबाईल (जिसमें कुल कीमत लगभग 82,100) भुलवश भुले जाने पर सामान के मालिको को बुलाकर उनका सामान सुपुर्द किया। इसी के साथ दिनांक 21.12.22 को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर गाडी संख्या 14525 में एक यात्री के भुलवश बैग (जिसमें एक सोने की अंगुठी व एक मोबाईल सहित बैग की कुल कीमत लगभग 40,000) छोड़ जाने पर उसे बुलाकर सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मिशन ऑपरेशन सतर्क के तहत दिनांक 14.12.22 को रेवाडी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को 36 बोतल अवैध शराब (जिसकी अनुमानित कीमत रू. 14,400 ) एवं दिनांक 17.12.22 को रेलवे सुरक्षा बल बांदीकुई द्वारा गाडी सं. 12414 में चैकिंग के दौरान क्रमांक : जविप्रा/अधि.अभि. एवं त.स.नि.अ एक व्यक्ति को 34 बोतल अवैध शराब (जिसकी अनुमानित कीमत रू. 71,060) के साथ पकड़कर राजकीय रेलवे पुलिस को सुपुर्द किया गया। कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा के कुशल दिशा- निर्देशों में रेलवे यात्रियों की संरक्षित एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
