✕
कोविड के खतरे को देखते हुए बरतें सावधानी
By EditorialPublished on
इसको लेकर भी जिला प्रशासन अब कोविड गाइडलाइन के हिसाब से तैयारी कर रहा है। प्रशासन ने शहर में बाहर से आने वाले टूरिस्ट को और शहर वासियों से गाइडलाइन की पालना करने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने शहरवासियों से कोविड गाइडलाइन की पालना करने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जोधपुर में ओमिक्रोन के कोई केस नहीं आए हैं। हम सतर्क हैं और सभी नागरिकों से यही अपील करते हैं कि वह इस महामारी के समय सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और साव

x

जोधपुर (कासं) : जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने की अपील की है। चीन सहित कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 के खतरे को देखते हुए देश में भी एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं जोधपुर का प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। साल का अंतिम सीजन होने के चलते यहां पर दिसंबर के अंत तक और न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक भी जोधपुर पहुंचते हैं।
इसको लेकर भी जिला प्रशासन अब कोविड गाइडलाइन के हिसाब से तैयारी कर रहा है। प्रशासन ने शहर में बाहर से आने वाले टूरिस्ट को और शहर वासियों से गाइडलाइन की पालना करने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने शहरवासियों से कोविड गाइडलाइन की पालना करने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जोधपुर में ओमिक्रोन के कोई केस नहीं आए हैं। हम सतर्क हैं और सभी नागरिकों से यही अपील करते हैं कि वह इस महामारी के समय सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और सावधानी के साथ खुद भी बचे और औरों को भी बचाएं।
Next Story
Related News
X

