Reel with weapon
मुंबई (प्रा.सं.) : आजकल लोग रील बनाकर जल्दी फेमस होना चाहते हैं। इसके लिए वह रील्स बनाने के लिए कुछ हट कर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन औरंगाबाद जिले में एक शख्स को रील बनाना महंगा पड़ गया। शख्स ने नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर एक टनल के पास हथियार के साथ रील बनायी थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर औरंगाबाद में बनी एक टनल के पास शख्स ने वीडियो बनाया था। इस वीडियो में शख्स लग्जरी कार के साथ और हाथ में हथियार लिए वॉक करते हुए आता है। वीडियो में शख्स पहले हथियार के साथ आगे आता है फिर हथियार से फायरिंग भी करता है। इसके बाद उसने इस रील को सोशल मीडिया पर डाल दिया। बाद में यह वायरल हो गया और पुलिस की नजर भी इस रील पर पड़ी।

Next Story