✕
मुख्यमंत्री के OSD भारद्वाज ने की जनसुनवाई समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत किया निर्देशित
By EditorialPublished on
जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी महिपाल भारद्वाज ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देशित किया और जल्द ही समाधान को लेकर दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई में जोधपुर और आसपास के जिलों के गांव से भी लोग पहुंचे और अपनी- अपनी समस्याएं ओएसडी के समक्ष रखीं। इसमें भूमि विवाद, क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या, पेंशन योजना, चिकित्सा सेवाएं सहित जनहित के कार्यों को लेकर फरियादी पहुंचे। इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर क

x

जोधपुर (कास) : जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी महिपाल भारद्वाज ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देशित किया और जल्द ही समाधान को लेकर दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई में जोधपुर और आसपास के जिलों के गांव से भी लोग पहुंचे और अपनी- अपनी समस्याएं ओएसडी के समक्ष रखीं। इसमें भूमि विवाद, क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या, पेंशन योजना, चिकित्सा सेवाएं सहित जनहित के कार्यों को लेकर फरियादी पहुंचे। इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे और उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिलने को लेकर शिकायत की। विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारियों ने भारद्वाज से इस मामले में दखल देकर पेंशन समय पर दिलवाने की मांग की। बताया कि पेंशन समय पर नहीं मिलने से उनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खान मजदूर संघ के लोग भी पहुंचे। बताया कि लंबे समय तक खान में कार्य करने के चलते उन्हें सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। इसके लिए सिलिकोसिस बीमारी के पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस पर भारद्वाज ने तुरंत ही जिला कलेक्टर को निर्देशित किया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
