Accused Arrested

नगर संवाददाता. उदयपुर : शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर से चोरी करने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि भावना पत्नी लालूराम मीणा निवासी गोज्या फलां टीड़ी हाल ओम बन्ना सुरों का फलां गोवर्धानविलास ने मामला दर्ज करवाया कि उसके परिवार में शादी होने पर वह अपने परिवार के साथ गांव गई थी। वापस दूसरे दिन आई तो उसके घर का ताला टूटा था और अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर से एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम, 2 गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल गणेश सिंह, विरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल दिनेश सिंह, जसवंत सिंह, लोकेश रायकवाल की टीम ने जांच करते हए सुरेश कुमार उर्फ पिक्चर पुत्र राकेश कुमार निवासी पिपली चौक गारीयावास को जावर गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशादेही से एल.ई.डी. टीवी, साउंड सिस्टम व 2 गैस सलेण्डर बरामद किए। आरोपी सुरेश उर्फ पिक्चर के खिलाफ चोरी, नकबजनी व आर्म्स एक्ट के 6 प्रकरण दर्ज है।

Next Story