✕
शराब की दुकान के सेल्समेन को पिस्टल दिखा 1.50 लाख लूटे
By EditorialPublished on
जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में एक शराब की दुकान के लाईसेंसधारी ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ उसकी दुकान में घुसकर सेल्समेन को पिस्टल दिखाकर 1.50 लाख रूपए लूटने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार हेमेन्द्र सिंह पुत्र हिम्मतसिंह निवासी बिलड़ी डूंगरपुर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी टोकर में लाईसेंसी शराब की दुकान है।

x
नगर संवाददाता. उदयपुर : जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में एक शराब की दुकान के लाईसेंसधारी ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ उसकी दुकान में घुसकर सेल्समेन को पिस्टल दिखाकर 1.50 लाख रूपए लूटने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार हेमेन्द्र सिंह पुत्र हिम्मतसिंह निवासी बिलड़ी डूंगरपुर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी टोकर में लाईसेंसी शराब की दुकान है। इस दुकान पर उसका सेल्समेन जयदीप पुत्र जुझार सिंह निवासी ठाकरड़ा सागवाड़ा दुकान खोलकर सफाई कर रहा था। इस दौरान एक बिना नम्बरी बाईक पर दो युवक आए और एक युवक दुकान में आया और सेल्समेन को पिस्टल दिखाकर दुकान के गल्ले से 1.50 लाख रूपए नकद लूटकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

