Rahul gandhi

नई दिल्ली (एजेंसी) : भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर कटाक्ष किया।
कहा कि प्रधानमंत्री जी, लोगों को मेवा खिलाना बंद करिए, सेवा कीजिए। राहुल गांधी का यह बयान राजस्थान सरकार की घोषणा के बाद आया है जिसमें अशोक गहलोत सरकार गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 500 रूपये की रियायती दर पर 12 रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी तरह की घोषणा कर सकती है। राहुल गांधी ने मंगलवार को प्र.म. नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। लिखा, 500 रू. में गैस सिलेंडर देने का राजस्थान की कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान- केंद्र सरकार की कीमतों के आधे से भी कम दाम में । प्रधानमंत्री जी, 'मित्रों' को मेवा खिलाना बंद कीजिए, महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा कीजिए। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की उपस्थिति में और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव से जनता को सौगात दी है। सरकार ने घोषणा की है कि गरीब परिवारों को 500 रूपये में सिलेंडर दिया जाएगा। राजस्थान में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमत 1,050 रूपये है। गहलोत ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा था, हम एक ऐसी व्यवस्था ला रहे हैं जहां 1 अप्रैल 2023 के बाद इस श्रेणी के लोगों को 1,050 रूपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपये में दिया जाएगा।
अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, जिसमें हम रसोई घर वितरित करने की योजना लाएंगे।

Editorial

Editorial

Next Story