Vasundhara Raje_Rajasthan
जोधपुर : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को जोधपुर के भूंगरा गांव पहुंचीं। यहां 8 दिसंबर को सगत सिंह घर शादी समारोह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई थी। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। तबाही का मंजर देखकर वसुंधरा राजे की आंखें भर आईं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को गोद लेने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार सुबह 8.10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं । इसके बाद वे 9 बजे सीधे बीएसएफ मुख्यालय गईं, जहां उन्होंने 1971 के युद्ध नायक भैरव सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहां से सुबह 9.30 बजे वे भूंगरा गांव के लिए रवाना हो गईं। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है । वसुंधरा राजे मृतकों के परिजनों से मिलीं । दिवंगतों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि ये सब अपने ही थे, जिनके चले जाने का बहुत दुख है। यह एक ऐसा हादसा है जो हमेशा हमारे मन में कांटे की तरह चुभता रहेगा।
पूर्व सीएम ने कहा कि जो चले गए वे वापस तो नहीं आ सकते, लेकिन उनके परिजनों को जो गहरे घाव मिले हैं, उन पर हम अपनी सद्भावना का मरहम लगा सकते हैं। उन्होंने कहा- इस त्रासदी से आहत सभी परिवारों को में गोद लेती हूं। पूर्व सीएम ने मृतकों के परिजनों, घायलों के भोजन, आवास, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की बात की। 24 परिवार हैं जिनके यहां डेथ हुई है।
वसुंधरा ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट प्रभावित 24 परिवार लिए गोद
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह 11 बजे भूंगरा गांव में घटनास्थल पर पहुंचीं। वहां अधजली सुहाग की चूड़ियां, बिखरा हुआ सिंदूर, जला हुआ लहंगा देखकर वे भावुक हो गईं। | सुहाग का यह सामान वर पक्ष 8 | दिसंबर को वधू के लिए ले जाने वाला | था। उन्होंने हादसे में प्रभावित सभी 24 | परिवारों को गोद लेने का ऐलान किया। | पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने जब वसुंधरा राजे को खून से सनी दीवारें | दिखाईं तो पूर्व सीएम की आंखें भर | आईं। उन्होंने कहा- ऐसे भयानक मंजर के बारे में सुनने से ही रूह कांप जाती हैं। हे ईश्वर, कभी ऐसा न हो।
ये नेता करेंगे परिवारों की जरूरतों का आकलनः : विधायक बाबू सिंह राठौड़, भाजपा मंत्री केके विश्नोई, पूर्व मंत्री मेघराज लोहिया, अर्जुन सिंह उचियाड़ा व पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला पीड़ित परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन करेंगे।उसके आधार पर परिवारों की मदद की जाएगी। राजे के साथ जेडीए के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह रठौर, विधायक हमीर सिंह भायल मौजूद थे। भृंगरा गांव से रवाना होकर वसुंधरा राजे दोपहर 1.05 बजे जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचीं। वहां उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंगलवार दोपहर 1 बजे महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचीं और घायलों के हाल-चाल पूछे।
उन्होंने जोधपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट के प्रभावितों, मृतकों के परिजनों से बात की और डॉक्टर से मरीजों के इलाज के बारे में जानका ली। पीड़ित परिवारों की मदद करने का ऐलान भी किया। मीडिया से चर्चा में वसुंधरा ने कहा कि शेरगढ़ के भूंगरा में हुआ हादसा बहुत ही भयानक था। इस हादसे के बाद से ही में पीड़ित परिवार के बीच जाकर संवेदनाएं व्यक्त करना चाहती थी। परिवार की मदद के लिए भुंगरा गांव के पीड़ित परिवारों को गोद लिया है। मैंने परिवार से लोगों से कहा कि राजस्थान की जनता ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए मेरी भी जिम्मेदारी बनती है, इन परिवारों की मदद की जाए। क्योंकि ये भी मेरा परिवार है। ऐसे समय में हमें मदद करनी चाहिए फिर हम सरकार में रहें या नहीं रहें। बिना किसी राजनीति के हम कुछ करें। वसुंधरा राजे ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए लोगों की एक कमेटी बनाई है। जो पीड़ित परिवार के बीच जाएंगे और पता करने की कोशिश करेंगे कि उनको क्या मदद मिल रही है।
सचिन पायलट भी मिले प्रभावितों से

Sachin Pilot_Rajasthan
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। सचिन पायलट रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान त्रासदी में मरने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। कहा कि एक साथ इतने लोगों की मौत बहुत दुखद है। पीड़ित परिवार को अब तक जो आर्थिक सहायता मिली है वह कम है। एक ही परिवार के कई सदस्य की एक साथ मौत हुई है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से सहायता राशि बढ़ाने की मांग करेंगे।
इसके बाद पायलट सुबह 8.30 बजे सीधे भृंगरा गांव के लिए रवाना हो गए। पायलट ने भूंगरा गांव में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। आर्थिक मदद की राशि बढ़ाने को लेकर सरकार से मांग करने की बात कही। इसके बाद पायलट जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए रवाना हुए।
मृतकों को अब 17 लाख नहीं, 20 लाख मिलेंगे
जोधपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों के आश्रितों को सीएम रिलीफ फंड से 2 लाख की जगह 5 लाख रुपए मिलेंगे। शेरगढ़ विधायक मीना कंवर ने कहा कि मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन पर यह जानकारी दी। विधायक ने कहा कि मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वे और उनके पति उम्मेद सिंह राठौड़ सीएम से अनुरोध कर रहे थे। जिसे मान लिया गया है। अब 17 लाख की जगह प्रत्येक मृतक के परिजन को 20 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Editorial

Editorial

Next Story