✕
'आजादी की लड़ाई में आपके गुट से कुत्ते तक ने जान नहीं दी'
By EditorialPublished on
उन्होंने कहा कि सरहद पर हमारे 20 जवान शहीद हो गए और 18 बार मोदीजी और चीन के शी जिनपिंग मिले, झूले पर बैठे। आप लोग मिल रहे हैं, पर अगर हम कहें चर्चा करो तो चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने 1 पेज की स्टेटमेंट दी और स्टेटमेंट देकर चले गए। हम कह रहे हैं कि चर्चा करो, हमें भी बताओ देश को भी बताओ कि क्या हो रहा है, सरकार क्या कर रही है। खड़गे ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि बाहर तो शेर की तरह से बात करते हैं, लेकिन चलना चूहे जैसा है। चीन से विवाद, कांग्रेस बनाम भाजपा अब ये बयान इसलिए दिया गया ह

x
नई दिल्ली (एजेंसी) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन भाजपा वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक कुत्ता भी नही मरा । जारी बयान में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया ? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या किसी ने कोई कुर्बानी दी है ? अब मल्लिकार्जुन खड़गे सिर्फ यहीं पर नहीं रूके। उनकी तरफ से राहुल गांधी के बयान का भी बचाव किया गया और सरकार पर कई तरह के सवाल उठा दिए गए।
खड़गे ने किसकी तुलना चूहे से की ?
उन्होंने कहा कि सरहद पर हमारे 20 जवान शहीद हो गए और 18 बार मोदीजी और चीन के शी जिनपिंग मिले, झूले पर बैठे। आप लोग मिल रहे हैं, पर अगर हम कहें चर्चा करो तो चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने 1 पेज की स्टेटमेंट दी और स्टेटमेंट देकर चले गए। हम कह रहे हैं कि चर्चा करो, हमें भी बताओ देश को भी बताओ कि क्या हो रहा है, सरकार क्या कर रही है। खड़गे ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि बाहर तो शेर की तरह से बात करते हैं, लेकिन चलना चूहे जैसा है। चीन से विवाद, कांग्रेस बनाम भाजपा अब ये बयान इसलिए दिया गया है क्योंकि इस समय भाजपा द्वारा कांग्रेस को लगातार घेरा जा रहा है। आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस चीन मुद्दे पर राजनीति कर रही है। राहुल गांधी की तरफ से सेना का अपमान किया गया है। इन्हीं सब मुद्दों के ऊपर भाजपा नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं। सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था। इसी वजह से अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कमान संभालते हुए भाजपा पर कई वार किए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
