✕
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
By EditorialPublished on
ड्रम चपेट में आ गए और आग भीषण हो गई। काला घना धुएं का गुब्बार आसमान में उठने लगा। कैमिकल के ड्रम भी फटना शुरू हो गए। आवाज सुन पुलिस हरकत में आई। दमकल को सूचित कर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग भीषण हो चुकी थी। बोरानाडा, बासनी, शास्त्रीनगर, मण्डोर व नागौरी गेट से एक दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गईं। पानी के साथ फॉम का छिड़काव कर शाम पांच बजे तक आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि देर शाम तक लपटें उठ रही थी। वहीं, एक दो ड्रम अंदर होने से फट भी रहे थे। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं लग प

x

जोधपुर ( कासं ) : सांगरिया रिको औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैमिकल के एक गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। धमाकों के साथ अनेक ड्रम फटने और धुएं के गुब्बार आसमान में उठने से आस-पास खौफ व्याप्त हो गया। आग की लपटें पास ही हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री तक भी पहुंची, लेकिन तुरंत काबू पा लिया गया। एयरफोर्स की एक दमकल की मदद से नगर निगम की 12 दमकलों की मदद से कैमिकल गोदाम में आग को नियंत्रित किया जा सका। गोदाम के एक कर्मचारी सहित तीन चार दमकलकर्मी आग से झुलस गए। विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि थाने से कुछ दूर सांगरिया रिको में कैमिकल का गोदाम है, जहां कैमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गोदाम में आग लग गई।
ड्रम चपेट में आ गए और आग भीषण हो गई। काला घना धुएं का गुब्बार आसमान में उठने लगा। कैमिकल के ड्रम भी फटना शुरू हो गए। आवाज सुन पुलिस हरकत में आई। दमकल को सूचित कर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग भीषण हो चुकी थी। बोरानाडा, बासनी, शास्त्रीनगर, मण्डोर व नागौरी गेट से एक दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गईं। पानी के साथ फॉम का छिड़काव कर शाम पांच बजे तक आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि देर शाम तक लपटें उठ रही थी। वहीं, एक दो ड्रम अंदर होने से फट भी रहे थे। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है।
ड्रम फटा तो आग के गोले से चार झुलसे
कैमिकल से भरे ड्रम फटने से आग के गोले धधकने लग गए। आग का एक गोला गोदाम इतना फैला कि पास ही छत पर मौजूद चार दमकल कर्मचारी झुलस गए। जान बचाने के लिए उन्होंने छत से कूदने का प्रयास भी किया। गोदाम का एक कर्मचारी भी आग से झुलसा है। जिसे एम्स ले जाया गया। जबकि दमकलकर्मियों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
