✕
यूरिया खाद लेने के लिए अन्नदाताओं की लगी लाइन पुलिस के पहरे में वितरण किया गया खाद
By EditorialPublished on
फिर भी किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने से खेतों में सिंचाई करने में काफी दिक्कत हो रही है। दरअसल वल्लभनगर क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में खाद की फी परेशान है। इसी बीच भटेवर में यूरिया खाद का ट्रेलर आने के बाद बड़ी तादाद में किसानों की भीड़ जमा हो गई। भटेवर में पुराना चौराहा बस स्टैंड के पास स्थित खाद बीज की दुकान से लेकर आधा किलोमीटर तक किसानों की लंबी लाइन लग गई।

x
(प्रातः काल संवाददाता) भटेवर : वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में यूरिया खाद की किल्लत के चलते अन्नदाताओं को खासा परेशान होना पड़ रहा है।
फिर भी किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने से खेतों में सिंचाई करने में काफी दिक्कत हो रही है। दरअसल वल्लभनगर क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में खाद की फी परेशान है। इसी बीच भटेवर में यूरिया खाद का ट्रेलर आने के बाद बड़ी तादाद में किसानों की भीड़ जमा हो गई। भटेवर में पुराना चौराहा बस स्टैंड के पास स्थित खाद बीज की दुकान से लेकर आधा किलोमीटर तक किसानों की लंबी लाइन लग गई।
इस वजह से भींडर की तरफ से आने वाले वाहनों का जाम लग गया। इसी बीच लाइन में लगे किसानों में पहले पाने की होड़ में अफरा तफरी भी मच गई। इस वजह से कुछ लोगों में नोकझोंक भी हो गई। बस स्टैंड पर यातायात की स्थिति बिगडणे के बाद भटेवर चौकी से कॉन्स्टेबल कुलदीप गुर्जर, राजवीर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा लाइन को सुव्यवस्थित करके यातायात सुचारू करवाया गया। वही खाद बीज के विक्रेता प्रकाश चंद्र धाकड़ व गौरव धाकड़ द्वारा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी ने बारी-बारी से किसानों को यूरिया खाद के बैग वितरित किए गए। खाद लेने के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक किसानों को भूखे प्यासे लाइनों में लगना पड़ा। इसके बावजूद भी कुछ किसानों को खाली हाथ अपने घर लौटना पड़ा।
Next Story
Related News
X