Rahul Gandhi-Ashok Gehlot

दौसा : कार्यालय संवाददाता दौसा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सिकंदरा पहुंचने पर दोपहर यात्रा विश्राम के दौरान राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर दौसा जिले के सिकन्दरा में आयोजित दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का रविवार को अवलोकन किया।
राहुल गांधी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और लाभार्थियों से मिलकर उनको मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। गहलोत एवं राहुल प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों से मिले। इसके बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों से अंग्रेजी में संवाद करते हुए उनके सपनों के बारे में पूछा। गहलोत और राहुल गांधी ने प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, राजीविका और उड़ान योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।
लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि उन्हें इन योजनाओं से रोजगार मिलने से आर्थिक संबल मिला है। वहीं निःशुल्क सैनेटरी नेपकिन मिलने से उनका स्वास्थ्य प्रबंधन बेहतर हुआ है। इस अवसर पर ऋण माफी के लाभार्थी किसानों से भी मुख्यमंत्री और राहुल गांधी ने संवाद किया।
Editorial

Editorial

Next Story