Protest by burning the film 'Pathan' poster

निम्बाहेड़ा ( प्रातः काल संवाददाता) : नए साल पर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म पठान फिल्म में विवादास्पद दृश्य वेशभूषा एवं गीत को लेकर केन्द्रिय विहिप बजरंग दल द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल निम्बाहेड़ा जिला के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर 3 बजे शेखावत सर्कल मंडी चौराहा पर विरोध प्रकट किया गया।
सभी ने एक स्वर में स्थानीय सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म नहीं दिखाई जाए इस बाबत सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स के संचालकों मालिकों को आगाह किया गया। सर्व हिन्दू समाज के उपस्थित प्रतिनिधियों ने फिल्म के किरदारों के हाय हाय के नारे लगाते हुऐ एक स्वर में भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दूस्तान के नारे लगाये गए। संचालन विहिप जिला संयोजक सुनील वाथरा ने किया। इस अवसर पर विहिप जिला प्रचार प्रमुख दिलीप बक्षी, जिला समरसता प्रमुख नरेन्द्र धूत, सुरेश कुदाल, तरूण दत्त, कमल जाट, राहुल वसीटा, सिद्वार्थ बाहेती, प्रदीप लक्षकार, बबलु माली, शुभम शर्मा, अंकित सुथार, कमल मेघवाल, शक्ति सिंह, कमल जाट, रत्नेश वीरवाल एवं लोग मौजूद थे।
गंगापुर : शनिवार शाम 4 बजे रायपुर बस स्टैंड पर पठान मूवी के विरोध को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखण्ड रायपुर के तत्वाधान में फिल्म पठान मूवी के पोस्टर एवम पठान मूवी बायकॉट के नारे लगाकर रायपुर बस स्टैंड पर पोस्टर जलाए गए। विरोध के दौरान थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह मय पुलिया जाप्ता मौजूद रहा इस दौरान बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक दिनेश लक्षकार, पूर्व संयोजक दिनेश माली, राजकुमार वैष्णव, विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सरगरा, प्रखण्ड मंत्री काना माली, चतर सिंह सोलंकी, लोकेश त्रिवेदी, विशाल वैष्णव, हितेश त्रिवेदी, श्याम लाल खटीक, मुकेश राकेश सेठिया, जितेंद्र सेन, ईश्वर माली सहित सैकड़ों लोग फिल्म बहिष्कार प्रदर्शन में मौजूद थे।
आकोला : मुख्य बस स्टेण्ड पर विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल आकोला प्रखंड द्वारा पठान फिल्म का बहिष्कार किया। जिसमें पूर्व प्रखंड मंत्री नंद लाल सेन, निलोद प्रखड़ मन्त्री भेरू लाल खंड, अध्यक्ष मदन मंत्री सयोंजक कपिल छिपा मंत्री विकास लोहार, मांगी लाल तेली, जगदीश भाटी, हिम्मत टांक, आकोला आसपास गांव के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चित्तौड़गढ़ : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री चौराहे पर एकत्रित होकर आगामी दिनों में रिलीज होने वाली पठान मूवी के पोस्टर जलाकर इस मूवी का विरोध किया। जिला अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि बॉलीवुड समय-समय पर भगवा एवं हिंदू धर्म का अपमान करने में सदैव पहले स्थान पर रहा है। भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पूरे देश भर में इस मूवी का विरोध किया है एवं सरकार से मांग की है कि ऐसी भगवा विरोधी ताकतों को बढ़ावा ना मिले इसलिए इस मूवी को बैन किया जाए अन्यथा हिंदू समाज रोड पर उतरेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। नगर अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने कहा कि इस प्रकार की मूवी को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे एवं सभी थिएटर वालों से भी अपील करते है, इस मूवी को ना लगाएं अन्यथा जो होगा उसकी जवाबदारी उन्हीं की होगी। जगदीश मेनारिया ने कहा कि इस तरह अश्लील चित्रण एवं भगवा के अपमान से सभी युवाओं में रोष व्याप्त है।
अतः सरकार से निवेदन है कि इस तरह के धार्मिक विरोधी ताकतों के खिलाफ कुछ निर्णय लें क्योंकि शनिवार को जो प्रदर्शन हुआ है वह बस सिर्फ एक सांकेतिक प्रदर्शन है, अगर उचित कार्यवाही नही की गयी तो बजरंग दल सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ सड़को पर उतरेगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रहलाद पटवा, प्रशांत गोस्वामी, योगेश दशोरा, शांतिलाल गाडरी, जयदेव योगी, हिम्मत गुंडालिया, राहुल गुर्जर, पवन गोस्वामी, किशन गुर्जर, हीरा लाल भोई, मनीष जीनगर, अशोक, सूरज मेनारिया, मुरली भोई, पार्षद अविनाश शर्मा, भरत राठौर, कमल राणा उपस्थित रहे।
Next Story