accused remand
उदयपुर (प्रा.सं.) : शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवती को ब्लेकमेल कर डरा धमका कर उसके दुष्कर्म करने में 16 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया जहां उसे पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिये।
थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि 20 वर्षीय युवती ने गत 3 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि विवाह समारोह में नेतियास पिडवा नागौर हाल मजदूर नगर अजमेर रोड जयपुर निवासी अविनाश पुत्र कैलाश पवार बावरी से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने उसके नंबर ले लिये और बातचीत करने लगा। मार्च 2018 में शादी के प्रपोज किया ।
प्रार्थीया ने इंकार किया तो एक बार मिलने के लिए उस पर दबाव बनाया और जयपुर से उदयपुर आया । अपने मित्र को लेकर पीड़िता के घर पहुंच गया। पीड़िता घर पर नहीं मिली तो आरोपी ने उसे फोन कर पूछा तो उसने अपना लोकेशन भेज दिया ।
इस आरोपी वहां पहुंचा और पीड़िता के साथ फोटो विडियो बना लिये। मार्च 2020 में आरोपी ने उसे धमकी दी कि शादी नहीं कि तो फोटो
विडियो वायरल कर देगा। ब्लैकमेल कर अवैध रूप से संबंध बनाए ।
यह भी धमकी दी कि अन्य किसी से शादी की तो उस पर तेजाब फेक देगा। युवती की ओर से मामला दर्ज करवाया गया और थानाधिकारी द्वारा मामला दर्ज कर जांच की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया तो आरोपी को 18 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिये।
रिमांड अवधि के दौरान मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और जिस मोबाइल में फोटो- विडियो बनाये गये उसे बरामद किया जाएगा।
Next Story