Ganja Accused Arrested
सिरोही : रोहिड़ा पुलिस ने भुला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से टेंपो में ले जाया जा रहा 10 किलो गांजा बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने टेंपो और उसको एस्कॉर्ट कर रही बाइक को भी जब्त कर लिया।
आरोपी तिलरवा मांडवा उदयपुर से टेंपो में भरकर गांजा शिवगंज ले जा रहे थे। रोहिडा थानाधिकारी देवाराम ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर शनिवार दोपहर बाद भूला रोड पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो को आते देख कर उसे रुकने का इशारा किया तो उसके आगे चल रही बाइक सवार दो युवकों ने उसे कुछ इशारा किया, लेकिन इसी दौरान पुलिस की निगाह उनके ऊपर भी पड़ गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को रुकवाया तथा दोनों वाहनों की जांच की गई तो टेंपो के अंदर पुलिस को 10 किलो गांजा मिला। पुलिस ने टेंपो तथा गांजा जब करने के साथ ही टेंपो की एस्कॉर्ट कर रही बाइक भी जब्त कर ली। इस मामले में पुलिस ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रोवाड़ा निवासी ललित कुमार ( 35 ) पुत्र मगन दास वैष्णव, टेंपो ड्राइवर रोवाडा शिवगंज निवासी गोपाल दास (50) पुत्र शंकर दास वैष्णव, काड़ा सामोली पुलिस थाना मांडवा जिला उदयपुर निवासी लखमा राम (30) पुत्र रूपा राम गमेती भील, काड़ा सामोली पुलिस थाना मालवा जिला उदयपुर निवासी रतिया (19) पुत्र देवी लाल गमेती भील और जोराराम (22) पुत्र रूपा राम गमेती भील को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले की जांच शिवगंज सीआई अचल दान को सौंपी है।
Editorial

Editorial

Next Story