Rahul_Gandhi-China
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर को नसीहत दिए जाने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी चीन के इतने करीब हो गए हैं कि उन्हें पता है अब क्या होने वाला है।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी के नानाजी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37,000 स्क्वायर किमी क्षेत्र गंवा दिया। उसके बाद राहुल को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है, ये उन्हें पता है। दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में भाजपा पर चीन को लेकर चीजों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, चीन पर सरकार चीजों को छिपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसे छिपाया नहीं जा सकता । हिंदुस्तान की सरकार सोई हुई है। सरकार इस बात को सुनना नहीं चाहती है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। हमारे विदेश मंत्री को अपनी समझ गहरी करनी चाहिए ।
Editorial

Editorial

Next Story