✕
पीएम मोदी पर की अपमानजनक टिप्पणी
By EditorialPublished on
युक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत को घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोला है। यूएनएससी में सारी हदें पार करते हुए पाक विदेश मंत्री ने प्र.म. मोदी और विदेश मंत्री पर आरोप लगाया है कि वो भारत के नहीं बल्कि आरएसएस के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हैं।

x

न्यूयार्क (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत को घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोला है। यूएनएससी में सारी हदें पार करते हुए पाक विदेश मंत्री ने प्र.म. मोदी और विदेश मंत्री पर आरोप लगाया है कि वो भारत के नहीं बल्कि आरएसएस के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सियासी हमले करने में जुटे हैं। गुरूवार को न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने सारी हदें पार कर दीं। भारत के विदेश मंत्री की ओर से 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान के मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोलते हुए कहा, मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन 'गुजरात का कसाई' अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है। संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे भुट्टो ने एस जयशंकर पर हमला बोलते हुए कहा, मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले अमेरिका ने उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया था। प्र.म. मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आरोप लगाते हुए भुट्टो ने कहा कि दोनों भारत के नहीं, आरएसएस के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हैं।
न्यूयार्क में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिलावल ने कहा कि भारत सरकार गांधी की विचारधारा में विश्वास करने के बजाय उनके कातिल के सिद्धांतो में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिटलर से प्रभावित है। पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवादी हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार बताते हुए बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद को पड़ोसी देश से सपोर्ट मिल रहा है और बाहरी तत्व बलूचिस्तान में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
