✕
आपसी विवाद में फायरिंग में दो ओर गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोएब पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी कोटड़ा ने चेतन पुत्र वखतराम बुम्बड़िया, सोयब उर्फ चीकू, रिजवान पुत्र अफीज खान, खालिक खान पुत्र हबीब खान, सबीर खान पुत्र शहादत खान, मुफीज खान पुत्र सफी उल्लाखान, जबी पुत्र सफी उल्लाखान, अब्दुल लतीफ उर्फ टीपू पुत्र शहादर खान, वसीम उर्फ गोलू पुत्र जाहिद खान निवासी कोटड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि वह अपने प्लॉट पर गया था, जहां पर चेतन अपने साथियों के साथ आ गया और आते ही दरवाजा खोलने लगा। उसने नहीं खोला तो आरोपी ने 12 से 15 फायर कर दिए, इससे डरकर वह कमर

x

प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में लेन-देन के विवाद में मई माह में आपसी विवाद में एक युवक पर फायरिंग करने में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोएब पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी कोटड़ा ने चेतन पुत्र वखतराम बुम्बड़िया, सोयब उर्फ चीकू, रिजवान पुत्र अफीज खान, खालिक खान पुत्र हबीब खान, सबीर खान पुत्र शहादत खान, मुफीज खान पुत्र सफी उल्लाखान, जबी पुत्र सफी उल्लाखान, अब्दुल लतीफ उर्फ टीपू पुत्र शहादर खान, वसीम उर्फ गोलू पुत्र जाहिद खान निवासी कोटड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि वह अपने प्लॉट पर गया था, जहां पर चेतन अपने साथियों के साथ आ गया और आते ही दरवाजा खोलने लगा। उसने नहीं खोला तो आरोपी ने 12 से 15 फायर कर दिए, इससे डरकर वह कमरे में जाकर बंद हो गया और अपने पिता को फोन लगाया ।
पिता गांव के लोगों को लेकर आए, तब तक आरोपी उसे बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर से चेतन बुम्बड़िया की पत्नी कृष्णा बुम्बड़िया ने शोएब पुत्र गुलाम सहित घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करवाया था ।
मामले में पुलिस ने पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी सिद्दीक पुत्र मंशी शेख निवासी अशरफी मोहल्ला कोटड़ा लुकमान अहमद उर्फ टीनू पुत्र ईकबाल अहमद निवासी चारभुजा मंदिर के पास कोटड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
