5 people raped a 20 year old girl
(प्रात:काल संवाददाता) भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण युवती को अगवा करने के बाद न केवल बंधक बनाकर रेप किया, बल्कि इन आरोपितों ने उसे 5,10 और 20 हजार रुपये में एक-दूसरे को बैचा भी । हैरान कर देने वाली महिला अत्याचार की यह घटना कारोई थाना इलाके में 6 महीने पहले हुई। अब यह पीड़िता आरोपितों के चंगुल से निकलकर पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत देते हुये न्याय की गुहार की। इसके बाद पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। जांच डीएसपी गंगापुर गोपीचंद मीणा कर रहे हैं।
कारोई थाना इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। युवती ने शिकायत में मोटरास निवासी बंशीलाल पुत्र धर्मा रेबारी व बद्रीलाल पुत्र धर्मा रेबारी, कल्लुराम पुत्र मेघाराम रेबारी व पुखराज पुत्र मेघाराम निवासी देवासी की ढाणी रास बादरा, पाली व निवासी घासीराम रेबारी निवासी थरासमी, पाली को आरोपित बनाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल नंबर काका के बेटे से बंशी ने लिये थे । बंशी उसे फोन करने लगा । बहला-फुसलाकर उसने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने विश्वास कर लिया । बंशी 5-6 महीने पहले बोलेरो लेकर दोपहर 1 बजे गांव आया । बोलेरो में बंशी के साथ बद्री, घासी, पुखराज व कल्लु भी था। ये लोग उसे पाली ले गये। वहां बंशी ने उसे शादी के झांसे में रखा और दस दिन तक रेप किया।
इसके बाद उसे दस हजार रुपये में बद्री को बैच दिया । पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि बद्रीलाल, उसे भीलवाड़ा लेकर गया। 15 दिन तक प्रतिदिन रेप किया । बद्री ने भी उसे 10 हजार रुपये में कल्लुराम को बैचा । कल्लुराम रेबारी पीड़िता को बैंगलोर ले गया । उसे बैगलोर में किराये के मकान में महीने भर रखा। कल्लुराम रेबारी ने भी एक माह तक रेप किया। वहां पुखराज भी बैंगलोर में अलग किराये के कमरे पर रहता था । कल्लुराम ने उसे 20 हजार रुपये पुखराज को बैच दिया। वह बैंगलोर से रास, ब्यावर ले आया। युवती को पुखराज ने वहां एक महीने तक रखा और खोटा काम करता रहा। पुखराज ने 5 हजार रुपये मे युवती को अन्य आरोपित घासी को सौंप दिया । वह, पीड़िता को खैरवे ले गया। घासी ने वहां किराये के मकान में बंधक बनाकर युवती को 15 दिन रखा और रेप किया।
वहां से कल्लुराम उसे रास, ब्यावर ले गया और कल्लुराम ने 2-3 महीने तक रेप किया। युवती को वहां मौका मिला तो उसने कल्लुराम के फोन से अपने भाई को फोन लगाया। पीड़िता की सूचना पर उसका भाई कारोई पुलिस को साथ लेकर रास, ब्यावर पहुंचा जहां से युवती को यहां लाया गया । युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई को घर भेज दिया।
पुलिस ने आरोपित से मिलभगत कर उसे एसडीएम के सामने पेश किया, जहां एसडीएम को भी आपबीती बताई। फिर वह अपने भाई व मामा के साथ गांव चली गई। परिवारवालों को आपबीती बताई। इसके बाद हिम्मत जुटाकर यह रिपोर्ट पेश की। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि बंशीलाल ने उसे विश्वास में लेकर शादी के झांसे और वादे में लेकर उसे बहला- फुसलाकर न केवल स्वयं ने रेप किया, बल्कि पैसों की खातिर इन सभी ने उसके साथ बारी-बारी से रेप करवाया। पीड़िता का कहना है कि इससे उसकी आत्मा को झकझोर दिया। आरोपितों का यह आपराधिक कार्य इंसानियत व मानव जीवन के लिए शर्म की बात है। उसने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। जांच डीएसपी गंगापुर गोपीचंद मीणा कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story