modi airport
पणजी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा पहुंचें, हां मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हे। इस एयरपोर्ट को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के नाम से जाना जाएगा। इसकी आधारशिला नवंबर 2016 में उनके द्वारा रखी गई थी।
यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा, पहला डाबोलिम में स्थित है। स दौरान प्र.म. मोदी ने कहा कि हमारे देश में आधारभूत संरचना को लेकर दशकों तक जो दृष्टिकोण रही, उसमें सरकारों द्वारा लोगों की जरूरत से ज्यादा वोट बैंक को प्राथमिकता दी गई। इस वजह से अक्सर ऐसी परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रूपए खर्च किए गए जिसकी जरूरत नहीं थी। इसी वजह से अक्सर जहां आधारभूत संरचना लोगों के लिए जरूरी हुआ करता था, उसे नजरअंदाज कर दिया जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र मे थी, तब इस हवाई अड्डे की प्लानिंग हुई थी। मगर उनकी सरकार जाने के बाद इस हवाई अड्डे के लिए बहुत कुछ नहीं किया गया। लंबे समय तक ये प्रोजेक्ट लटका रहा। 2014 के बाद हमने सभी प्रक्रियाएं तेजी से शुरू की और 6 साल पहले मैंने यहां आकर इसकी आधारशिला रखी।

कई अड़चनों के बाद आज ये शानदार हवाई अड्डा बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस हवाई अड्डे से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। होने से कार्गो हब के रूप में भी गोवा के लिए संभावनाएं बहुत बढ़ गई हैं। 2014 से पहले सरकारों को जो रवैया था उससे हवाई यात्रा एक लक्जरी के रूप में स्थापित हो गई थी। इसका लाभ ज्यादातर समृद्ध लोग ही उठा पाते थे। पहले की सरकारों ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग और मध्यम वर्ग भी उतना ही हवाई यात्रा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इसलिए तब की सरकारें आवाजाही के माध्यमों पर निवेश करने से बचती रही। इसका नतीजा ये हुआ कि हवाई यात्रा से जुड़े, इतनी बड़ी संभावना होने के बावजूद भी हम उसमें पीछे रह गए।
Editorial

Editorial

Next Story