modi
नागपुर (एजेंसी)। नागपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा- वोट पाने के लिए हमारे देश के कुछ नेता आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया वाली योजना चलाकर देश को खोखला कर रहे हैं। जनता ऐसे नेताओं को एक्सपोज करें। दुनिया के कई देश आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया की कुनीति से बर्बाद हुए हैं। शॉर्ट कट अपनाने वाले ऐसे नेताओं से आदरपूर्वक कहूंगा कि स्थायी विकास का महत्व समझें। शार्ट कट की जगह स्थायी विकास करके चुनाव जीत सकते हैं, बार-बार जीत सकते हैं।
प्र.म. नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में 520 किमी लंबे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां ढोल बजाकर मोदी का स्वागत किया गया। मोदी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ ढोल भी बजाया । मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे का पहला चरण पूरा हो गया है। 6 लेन के एक्सप्रेसवे को 'समृद्धि महामार्ग' नाम दिया गया है। प्र.म. मोदी ने नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले 520 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे उत्तरी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के 10 जिलों से गुजरेगा। दूसरा चरण पूरा होने पर लंबाई 701 किमी होगी । लागत 55 हजार करोड़ रूपए है। इससे 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, अजंता एलोरा गुफाओं, शिर्डी, वेरूल, लोनार पर्यटन स्थलों से जुड़ेगा। यह भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी और बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Next Story