mohommed husain
प्रातः काल संवाददाता मुंबई। नवी मुंबई के तलोजा में एक पांच साल के बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता भवन परिसर के अंदर खेल रही थी, तभी आरोपी ने आरोपी ने उसे लिफ्ट के अंदर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
इस घटना के बाद बच्ची रोती-बिलखती घर गई, जिसके बाद उसके मां ने इस घटना के बारे में पूछा। बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना रिहायसी इलाके में हुई। तलोजा एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, बच्ची जब घर गई तो रोने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसको उठाने के लिए बुलाया और उसके साथ
छेड़छाड़ की। अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता की मां ने इस घटना के बारे में सुनते ही तुरंत अपने फ्लैट के बाहर आ गई और इस मामले के बारे में चौकीदार को खबर की और उन्होंने पूछा कि क्या कोई अज्ञात व्यक्ति भवन में प्रवेश किया है।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
चौकीदार ने पीड़िता की मां को बताया कि उसने किसी भी अज्ञात व्यक्ति को भवन के अंदर जाते नहीं देखा है। इसी दौरान आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है, जिसके बाद आस-पास से आए लोग युवक की तलाश करने लगे। इसी दौरान बिल्डिंग से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे एक किशोर की ओर इशारा करते हुए लड़की चिल्लाने लगी । एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने उस शख्स की पहचान की और उसकी ओर इशारा करते हुए कहा कि उसने ही मेरे साथ छेड़छाड़ की है। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
आरोपी ने दुष्कर्म की बात की कबूल
अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म की बात कबूल कर ली। आरोपी को तलोजा एमआईडीसी थाने लाया गया। आरोपी के मुताबिक, उसकी पहचान 19 साल के मोहम्मद अख्तर मथार हुसैन के रूप में हुई है, जो एसी रिपेयर करने वाला कर्मी है। वह बिल्डिंग में एसी की सर्विसिंग करने आया था। और जब बिल्डिंग में घुसा तो लड़की को देखा और छेड़खानी की।
पाक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज
तलोजा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने अतीत में कोई और अपराध किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story