✕
मौसम : खेतों में बर्फ जमी 12 से पड़ेगी कड़ाके की ठंड !
By EditorialPublished on
सर्दी से बांसवाड़ा के रतलाम मार्ग स्थित एक खेत में जमी ओस की बूंदे |

x

सर्दी से बांसवाड़ा के रतलाम मार्ग स्थित एक खेत में जमी ओस की बूंदे |
जयपुर । प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां सुबह के वक्त खेतों में बर्फ जमी नजर आ रही है। हालांकि शुक्रवार को माउंट आबू का पारा 2 डिग्री बढ़कर 3 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। एक दिन पहले गुरूवार को पारा एक डिग्री पर था। बांसवाड़ा और किशनगढ़ में भी पेड़ पोधों पर ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई।
राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अजमेर, धौलपुर, सीकर, चूरू, पिलानी समेत कई शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक चढा है। इससे इन शहरों में लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली है। वहीं, रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में रात के साथ दिन में भी तापमान बढ़ा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी भारत में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवाओं का वेग कम हो गया है। इसके कारण तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। वहीं, अब 12 दिसंबर से राजस्थान में पारा नीचे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख क्षेत्रों में
शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस सिस्टम का असर 10 दिसंबर तक बना रहेगा। 11 दिसंबर से सिस्टम जब हल्का पड़ेगा तो वहां वापस उत्तरी हवाओं का वेग बढ़ेगा और मैदानी इलाके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सर्दी के तेवर तेज होंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
