✕
सलमान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस श्रेणी की गई
By EditorialPublished on
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपित लारेंस बिश्नाई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के चलते महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। अभिनेता अनुपम खेर, उद्योगपति अजय पीरामल और आनंद पीरामल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा भी खतरे के मद्देनजर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। इसका मतलब है कि इनमें से प्रत्येक के साथ दो सशस्त्र सिपाही 24 घंटे तैनात रहेंगे।

x

मुंबई। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपित लारेंस बिश्नाई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के चलते महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। अभिनेता अनुपम खेर, उद्योगपति अजय पीरामल और आनंद पीरामल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा भी खतरे के मद्देनजर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। इसका मतलब है कि इनमें से प्रत्येक के साथ दो सशस्त्र सिपाही 24 घंटे तैनात रहेंगे।
राज्य के खुफिया विभाग द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों के जीवन पर खतरों के आकलन के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर ये वर्गीकरण किया गया है। इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वे जब भी घर से बाहर जाएंगे, एक सशस्त्र कर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कर्मियों का खर्च संबंधित शख्सियत द्वारा वहन किया जाता है।
एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के सभी 41 विधायकों और 10 सांसदों को नई सरकार बनने के तीन महीने बाद भी वाई प्लस सुरक्षा जारी रखने का फैसला किया है। यह फैसला खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है। राज्य पुलिस ने पिछले सप्ताह एक समीक्षा बैठक की थी।
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं का सुरक्षा कवर हटा दिया था। इसमें कई पूर्व कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार और उनकी बेटी और बारामती लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले सहित उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
