mla
मुंबई। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका लगा है। उनके गुट के एक और विधायक ने पाला बदल लिया है। उनके गुट के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए। सीएम एकनाथ शिंदे के साथ कृष्णा हेगड़े की तस्वीर सामने आई है। जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे उन्हें पटका पहनाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद गजानन कीर्तिकर (11 नवंबर) को एकनाथ शिंदे की सेना में शामिल हो गए थे। उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो एकनाथ शिंदे के साथ थे। इसमें शिंदे गजानन को गुलदस्ता भेंट कर रहे थे। गजानन एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए वर्षा बंगले में गए थे। मुंबई नगर निगम चुनाव को देखते हुए उद्धव ठाकरे के लिए इसे एक बड़ा झटका माना गया था। 2022 में बदलते घटनाक्रम में शिवसेना में हुए बंटवारे के बाद सांसद गजानन कीर्तिकार एकनाथ शिंदे के साथ जाने वाले शिवसेना के 13वें सांसद थें।
Editorial

Editorial

Next Story