प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अनूठी पहल, परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) का 9वां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों के लिए परीक्षा तनाव को कम करने और परीक्षाओं को जीवन का उत्सव मानने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस मंच पर प्रतिभागी प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं और परीक्षा जीवन में उत्सव एवं सीख का अवसर बनकर उभरे।

इस बार प्रतिभागियों का चयन MyGov पोर्टल (https://innovateindia1.mygov.in/) पर आयोजित एक ऑनलाइन MCQ आधारित प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, शिक्षक और माता-पिता भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में पंजीकरण कर गतिविधि पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को MyGov द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उनकी सहभागिता को मान्यता देगा।

पिछला संस्करण, यानी परीक्षा पे चर्चा 8, 10 फरवरी 2025 को प्रसारित हुआ था। इस बार कार्यक्रम ने नई और अभिनव रूपरेखा अपनाई थी। दिल्ली के सुंदर नेचर में आयोजित इस इवेंट में भारत के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 36 छात्र उपस्थित हुए। इन छात्रों का चयन सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, सीबीएसई स्कूलों और नवोदय विद्यालयों से हुआ था। इसके अतिरिक्त, PRERANA के पूर्व छात्र और कला उत्सव व वीर गाथा के विजेता प्रतिभागियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पिछले संस्करण में सात अलग-अलग एपिसोड प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें खेल और अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, तकनीक और वित्त, रचनात्मकता और सकारात्मकता जैसे विषय शामिल थे। इन एपिसोड्स ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरक और व्यवहारिक दृष्टिकोण देने का कार्य किया। इस प्रकार, परीक्षा पे चर्चा केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं रहकर विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान देने वाला मंच बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल का मकसद केवल शैक्षिक चर्चा नहीं है, बल्कि यह छात्रों और शिक्षकों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, परीक्षा की चुनौतियों को उत्सव की तरह अपनाने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा भी देता है। परीक्षा पे चर्चा 2026 इस दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जो न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के माध्यम से भी सीख और अनुभव साझा करने का मंच प्रदान करेगा।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story