राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा को लेकर बहुप्रतीक्षित अधिसूचना जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के अभ्यर्थियों को सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए पात्रता प्राप्त करने का अवसर मिलता है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू की गई थी और अब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है।


महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 29 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • करेक्शन विंडो की तिथि: 22 से 24 मई 2026
  • परीक्षा शहर विवरण जारी होने की तिथि: 10 जून 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 15 जून 2026
  • परीक्षा तिथि: 22 से 30 जून 2026
  • परिणाम तिथि: बाद में अधिसूचित किया जाएगा


आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग (General): ₹1150
  • EWS / OBC: ₹600
  • SC / ST / PH: ₹325
  • भुगतान माध्यम: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, जिसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF) को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
  • इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • NTA UGC NET जून 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।


महत्वपूर्ण लिंक:

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story