MPSC MCQ परीक्षा सुधार 2026 : महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) ने अपने वस्तुनिष्ठ बहुपर्यायी (MCQ) परीक्षाओं की उत्तरपत्रिका और मूल्यांकन प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। इन सुधारों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना, त्रुटियों को कम करना और मूल्यांकन कार्यपद्धति को और न्यायपूर्ण बनाना है। आयोग ने परिपत्रक के माध्यम से उम्मीदवारों, परीक्षा केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को नई प्रक्रिया के बारे में सूचित किया है।

नई कार्यप्रणाली के अनुसार, सभी MPSC परीक्षाओं में उत्तरपत्रिका कार्बनलेस दो प्रतियों में होगी। परीक्षा के बाद मूल प्रत आयोग के पास जमा होगी, जबकि दूसरी प्रत उम्मीदवारों के पास रहेगी। उत्तरपत्रिका का पहला भाग केवल उत्तर लिखने के लिए होगा, जबकि दूसरे भाग में परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का बैठक क्रमांक, प्रश्नपत्रिका क्रमांक, विषय संकेतांक और उम्मीदवार व समवेक्षक की स्वाक्षरी जैसी जानकारियां दर्ज करना अनिवार्य होगा। बैठक क्रमांक अब सात अंकों का होगा, जो पूरे चयन प्रक्रिया में स्थायी रहेगा।

एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि उत्तरपत्रिका में पाचवां विकल्प जोड़ दिया गया है। यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो उन्हें पाचवा विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। यदि कोई विकल्प नहीं चुना जाता है, तो उस प्रश्न के कुल अंक का 25 प्रतिशत काटा जाएगा। मूल्यांकन में भी कड़ा नियम लागू किया गया है। एक से अधिक विकल्प छायांकित करने, उत्तर बदलने, गलत उत्तर देने या उत्तर न भरने जैसी त्रुटियों पर प्रत्येक प्रश्न के 1/4 अंक काटे जाएंगे। साथ ही, स्वाक्षरी न करना, गलत पेन का उपयोग, अनुचित चिह्न या टिप्पणी, प्रश्नपत्रिका क्रमांक न लिखना या अन्य संकेतों का उपयोग करने पर उत्तरपत्रिका अवैध मानी जाएगी।

MPSC के ये बदलाव 1 मार्च 2026 से आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं पर लागू होंगे। आयोग का लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक संरचित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे उम्मीदवारों के मूल्यांकन में निष्पक्षता बनी रहे।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story