Career options if NEET fail : हर साल लाखों छात्र नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी में जुटते हैं, लेकिन सफलता हर किसी के हिस्से में नहीं आती। ऐसे में मेडिकल में करियर बनाने का सपना अधूरा रह सकता है, लेकिन यह कोई अंतिम सीमा नहीं है। आयुर्वेद को प्लान बी के रूप में चुनने वाले दिव्य का अनुभव बताता है कि नीट में असफल होने के बाद भी मेडिकल क्षेत्र में कई वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध हैं।

मोशन एजुकेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर और नीट डिवीज़न हेड अमित वर्मा के अनुसार, छात्र नीट की तैयारी के साथ-साथ पैरामेडिकल और अन्य हेल्थकेयर कोर्सेज़ के विकल्पों पर भी ध्यान दें। जनवरी-फ़रवरी में नीट फॉर्म भरने के बाद परीक्षा मई में होती है और नतीजे जून तक आते हैं। इस समय छात्र के पास अपने प्लान बी पर काम करने के लिए पर्याप्त समय होता है।

विरोहन इंस्टीट्यूट और अन्य शिक्षण संस्थान कई पैरामेडिकल और अलाइड हेल्थकेयर कोर्सेज़ के लिए प्रशिक्षण और फैकल्टी मुहैया कराते हैं। बीएससी नर्सिंग, फ़िज़ियोथेरेपी, बीएमएलटी, रेडियोलॉजी, फ़ार्मेसी, वोकेशन कोर्स, कॉस्मेटोलॉजी और एस्थेटिक मेडिसिन जैसे विकल्पों में दाखिला अधिकतर 11वीं-12वीं की बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फ़िज़िक्स पर आधारित होता है, इसलिए छात्रों को अलग से तैयारी की आवश्यकता नहीं पड़ती।

बीएससी नर्सिंग और फ़िज़ियोथेरेपी जैसे कोर्स छात्रों को आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, रिहैबिलिटेशन सेंटर और प्राइवेट क्लिनिक में रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। बीएमएलटी और रेडियोलॉजी तकनीशियन के रूप में अस्पतालों और लैब में मांग लगातार बढ़ रही है। फ़ार्मेसी कोर्स उद्योग में नौकरी के अवसर और प्रारंभिक सैलरी 20-40 हज़ार रुपये तक देने में सक्षम है। बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएनवाईएस और बीयूएमएस जैसी वैकल्पिक आयुर्वेद और होम्योपैथी कोर्सेज़ भी स्टूडेंट्स के लिए प्रभावशाली विकल्प बन सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोर्स चुनते समय छात्र की रुचि, नौकरियों की संभावना, कॉलेज की मान्यता, इंटर्नशिप सुविधा, फीस और कोर्स की अवधि जैसी बातों पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। सरकारी और निजी अस्पताल, डायग्नोस्टिक लैब और नर्सिंग होम में इन कोर्सेज़ से छात्र स्थिर और संभावनाओं से भरपूर करियर बना सकते हैं। नीट में असफलता केवल एक राह के बंद होने के समान है, लेकिन मेडिकल क्षेत्र में प्लान बी के विकल्प छात्रों को नए अवसर और करियर की दिशा प्रदान करते हैं।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story