हरियाणा में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एक साथ कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जिन पदों के रिजल्ट घोषित किए गए हैं, उनमें एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर (एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर), असिस्टेंट इन्वायरमेंट इंजीनियर, लेक्चरर (कंप्यूटर इंजीनियरिंग, फार्मेसी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) और फॉरमैन इंस्ट्रक्टर के पद शामिल हैं। इन सभी पदों की लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थी HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट ‘Results’ सेक्शन में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार संबंधित पोस्ट के नाम के अनुसार लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी अपने नाम या रोल नंबर को सर्च कर यह जांच सकते हैं कि वे चयन सूची में शामिल हैं या नहीं।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया में उसकी आवश्यकता पड़ सकती है। आयोग जल्द ही चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू या दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियां भी जारी करेगा। इन नतीजों के जारी होने से हजारों अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए परिणामों ने अब उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए तैयारियों में जुटा दिया है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story