DElEd Result 2025 Out : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बुधवार को डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 3,23,313 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2,55,468 अभ्यर्थी सफल रहे, यानी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की दर 79.01 प्रतिशत रही। परीक्षा राज्य के 9 जिलों में 19 केंद्रों पर 26 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से संपन्न हुई थी।

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिनमें निगेटिव मार्किंग नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि सफल अभ्यर्थी अब डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर देख सकते हैं।

बिहार में कुल 306 डीएलएड शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें से 60 सरकारी और 246 गैर-सरकारी संस्थान शामिल हैं। सरकारी संस्थानों में कुल 9,100 सीटें और गैर-सरकारी संस्थानों में 21,700 सीटें उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर 30,800 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी, और आरक्षण नियमों तथा अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए विकल्प के अनुरूप नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।

डीएलएड परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक अनारक्षित वर्ग के लिए 35 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत निर्धारित हैं। रिज़ल्ट जारी होने के साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा का परिणाम राज्य के शिक्षा क्षेत्र में नए शिक्षकों की भर्ती और गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story