CBSE ने जारी किया CTET सितंबर 2026 नोटिफिकेशन ; जानें कैसे भरें फॉर्म और कितनी लगेगी फीस
CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए CBSE ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 11 मई से 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। आवेदन शुल्क, सुधार तिथि, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानें।

सीटीईटी सितंबर परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी
देशभर में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी 11 मई 2026 से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।
सीटीईटी परीक्षा देश की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में पात्रता मिलती है। ऐसे में हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार करते हैं। इस बार भी आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 11 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जून 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 10 जून 2026
- आवेदन सुधार तिथि : 15 जून से 18 जून 2026
- CTET परीक्षा तिथि : 06 सितंबर 2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
आवेदन शुल्क:
केवल पेपर-I के लिए:
- सामान्य / ओबीसी वर्ग : ₹1000/-
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी वर्ग : ₹500/-
दोनों पेपर (Paper-I + Paper-II) के लिए:
- सामान्य / ओबीसी वर्ग : ₹1200/-
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी वर्ग : ₹600/-
भुगतान का माध्यम (ऑनलाइन):
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- इंटरनेट बैंकिंग
- IMPS
- कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट
- आयु सीमा
CBSE नियमों के अनुसार कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
- इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी।
- उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।
- लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
