कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की तैयारियों के बीच भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने बुधवार को उम्मीदवारों के लिए एक अहम घोषणा की। संस्थान ने CAT 2025 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर के 170 शहरों से 2.95 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। CAT परीक्षा 30 नवंबर 2025 को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

IIM कोझिकोड ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इस बार कई केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या अनुचित साधनों का प्रयोग रोका जा सके। संस्थान ने परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

CAT 2025 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र – जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस – लेकर आना अनिवार्य होगा। जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें तुरंत CAT हेल्पडेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई है।


परीक्षा पैटर्न में इस वर्ष भी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। CAT 2025 तीन खंडों में आयोजित होगी – वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA)। परीक्षा में लगभग 66 से 68 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पूर्व iimcat.ac.in पर उपलब्ध मॉक टेस्ट का अभ्यास अवश्य करें ताकि उन्हें प्रश्नों के प्रारूप और परीक्षा की संरचना से परिचित होने में आसानी हो।

संस्थान ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। CAT 2025 के परिणाम जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। यह स्कोर 31 दिसंबर 2026 तक मान्य रहेगा।

IIM CET Admit Card कैसे डाउनलोड करें :


चरण १ : आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

चरण २ : होमपेज पर "CAT 2025 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।

चरण ३ : लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

चरण ४ : स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने व्यक्तिगत विवरण और परीक्षा केंद्र की जानकारी सत्यापित करें।

चरण ५ : एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story